फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

वारदात के 36 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए हत्यारोपी

Tue, 18 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
crime
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अबाराकोल गांव निवासी छोटेलाल राम की छोटे भाई सहित आधा दर्जन लोगों द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जलाए जाने से मौत के मामले में पुलिस के हाथ घटना के 36 घंटे बाद भी खाली हैं। उधर मृतक के पुत्र आशुतोष बौद्ध ने पुलिस के ऊपर उदासीनता का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के दिन से अब तक पुलिस गांव में दिखाई नहीं दी है। उसने अपनी जान माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग उच्चाधिकारियों से की है।मालूम हो कि बीते शनिवार की रात साढ़े आठ बजे छोटेलाल राम अपनी बाइक से घर जा रहे थे सुरवत मोड़ के पास कौशिक महाविद्यालय के सामने छोटे भाई अच्छेलाल ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या कर दी थी। इस घटना में मृतक के पुत्र आशुतोष बौद्ध ने अपने सगे छोटे चाचा अच्छेलाल राम सहित कुल छह लोगों को नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ जमीन संबंधी विवाद में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जान से मार देने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया था, लेकिन आरोपी अभी फरार हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना के 36 घंटे होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में तेजी नहीं दिखा रही है। पुलिस घटना के बाद से अब तक गांव में दिखाई भी नहीं दी है। तीनों भाइयों को मिलाकर कुल साढ़े आठ मंडा जमीन है जहां जमीन है उससे सटे कागज में चकरोड है। तीनों भाई मौके पर चकरोड मौजूद नहीं होने से घर के बंटवारे के समय से अब तक दूसरी तरफ चकरोड से हटकर अलग-अलग जोत रहे थे। मृतक छोटेलाल राम ने उपजिलाधिकारी कासिमाबाद के न्यायालय में बंटवारे का वाद दाखिल कर चकरोड की दिशा में तीनों भाइयों को बराबर-बराबर जमीन देने की मांग की थी। इसका विरोध छोटा भाई अच्छेलाल कर रहा था। उप जिलाधिकारी न्यायालय ने अच्छेलाल के पक्ष में फैसला दे दिया था। मृतक के पुत्र आशुतोष बौद्ध ने बताया कि इस मुकदमे में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा सरकारी चकरोड जो मौके पर मौजूद नहीं है। इधर हत्यारोपी अच्छेलाल उस जमीन पर दीवार बनाकर घेरने में लगा था। इस घटना में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed