फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

एक हजार लीटर अल्कोहल बरामद, चार गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
crime
खानपुर थाना क्षेत्र के मधुवन गांव में अवैध देसी शराब की फैक्ट्री चलाने में पकड़े गए अभियुक्तों ए? - फोटो : GHAZIPUR
खानपुर। पंचायत चुनाव को लेकर शराब बिक्री जोर पकड़ने लगी है। रविवार की रात 11 बजे पुलिस ने बूढ़ीपुर चौराहे के पास चेकिंग अभियान के तीन वाहनों से शराब बनाने के लिए ले जा रहे एक हजार लीटर अल्कोहल बरामद किया। पकड़े गए चार शराब तस्करों की निशानदेही पर मधुबन गांव से एक घर से पुलिस ने शराब बनाने के लिए रखा बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात को वह हमराहियों के साथ बूढीपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच वाराणसी की ओर से आ रही स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक तथा उसके पीछे चल रही बोलेरो तथा एक कार चालक भी भागने लगे। पुलिस ने तीनों वाहनों को कुछ दूरी पीछा कर रोक लिया। पुलिस ने राहुल यादव निवासी ग्राम मधुबन थाना खानपुर, सूरज राजभर ग्राम तड़िया पंचकोशी थाना सारनाथ जिला वाराणसी और युधिष्ठिर यादव निवासी सिंहपुर थाना सैदपुर गाजीपुर को पकड़ा। वाहनों में शराब बनाने के लिए अलग-अलग ड्रमों में रखा एक हजार लीटर अल्कोहल बरामद किया गया। राहुल यादव ने बताया कि उसके गांव मधुबन स्थित घर में शराब बनाई जाती है। निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर में शराब बनाने के लिए दो ड्रम में करीब 400 लीटर अल्कोहल, 548 खाली शीशी, दो शराब मापने का यंत्र, एक पैकिंग मशीन आदि अन्य उपकरण बरामद किए। तस्कर ने बताया कि रविवार की रात वह शराब बनाने के लिए वाराणसी से अल्कोहल, खाली शीशी तथा ढक्कन लेकर आ रहे थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed