फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

नहर में अज्ञात युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 20 Jan 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime
जमानिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल अंतर्गत मुख्य नहर में मंगलवार की सुबह जमानिया- दिलदारनगर राजवाहा में बरूइन गांव स्थित आईटीआई स्कूल के पास एक 23 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से लोगों में दहशत कायम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव गृह भेज दिया । शव की जांच -पड़ताल की जा रही है। उधर युवक की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि हत्या को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने की गरज से भी ऐसा करना संभव है। शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बरूईन गांव स्थित एक निजी आईटीआई के पास दिलदारनगर रजवाहा में 23 वर्षिय अज्ञात युवक का शव मिला है। इसे नहर से किसी तरह बाहर निकाला गया और उसकी शिनाख़्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को सील कर उसे मोर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है। शव को 72 घंटे तक बर्फ पर रखा जाएगा। इसके बाद भी पहचान नहीं हुई तो, उसका पीएम कर दाहसंस्कार किया जाएगा। युवक क्रिम कलर की शर्ट तथा काला एवं सफेद छींटदार जैकेट पहना हुआ था। आस-पास के लोगों कि सहायता से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके पास से किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस की माने तो शव को देखने के बाद यह प्रतीत हो रहा है कि शौच के बाद नहर के पास जाते समय वह फीसलकर गिर गया होगा। दोनों तरफ सीसी इंटरलाकिंग है और काई लगी हुई है। पुलिस का यह भी कहना है कि उसके शरीर में किसी प्रकार का कोई चोट का निशान मौजूद नहीं है। उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की पहचान नहीं हुई है। यह कहां का रहने वाला है ? यहां कैसे पहुंचा ? कैसे इसकी मौत हुई ? यह रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed