फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

ग्राम प्रधान से एक लाख 87 हजार की ठगी

Sun, 17 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime
दुल्लहपुर। फर्टिलाइजर की एजेंसी पाने के चक्कर में जालसाजों के झांसे में आकर ग्राम प्रधान धर्मागतपुर मनीष यादव ठगी के शिकार हो गए। ठगों ने फर्जी फर्म के खाते में एक लाख 87 हजार मंगा लिया। इसके बाद मोबाइल बंदकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित ग्राम प्रधान मनीष यादव ने बताया कि एक माह पूर्व एक फर्म के मैनेजर और आडिटर ने चार पहिया से कई दिनों तक उसके घर आकर एजेंसी देने का लालच दिया। इनके झांसे मेें आकर तीन बार में एक बैंक के खाते में 187000 जमा कर दिया। अब जब उन्हें कृषि कार्य से संबंधित सामान भेजने की बारी आई, तो उनका मोबाइल स्विच आफ हो गया। इसको लेकर ग्राम प्रधान को अब ठगी का अहसास हुआ है। कई बार जब उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन बंद मिला। इससे ठगी का एहसास हुआ। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि साइबर क्राइम कहने वाले अपराधियों ने ट्रेंड बदल दिया है। पहले खाते से खरीदारी करके पैसे उड़ा देते थे। अब तो सीधे तौर से एजेंसी एवं फर्म दिलाने के नाम पर कई दिनों तक बहला-फुसला रहे हैं। इसके बाद ठगी जैसे कृत्य को अंजाम देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed