{"_id":"5e46eab28ebc3ee59555fec5","slug":"crime-ghazipur-news-vns5107939170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने पुलिस गाड़ी समेत वाहनों में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने पुलिस गाड़ी समेत वाहनों में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
जमानिया के पांडेयपुर मोड़ पर बेकाबू ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त सूमो व ठेला।
- फोटो : GHAZIPUR
सुहवल/जमानिया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से गहमर की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को रजागंज चौकी पुलिस के पास पुलिस ने रोका। चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर आगे खड़े टेंपो में जोरदार टक्कर मारा, जिससे टेंपो पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा पीछा करने पर ट्रक चालक ने पुलिस वाहन के साथ ही कई वाहनों को और लोगों को टक्कर मारते हुए भागता रहा। इस बीच कई जगह पुलिस ने ट्रक को रोकना चाहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंतत: जमानिया में पुलिस ने ट्रक को रोका और चालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की टक्कर से चार पुलिस कर्मी टैंकर का एक खलासी घायल हो गया है।
शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे रजागंज पुलिस चौकी की नजर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक पर पड़ी। संदेह होने पर जैसे ही पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया, चालक बैरिकेडिंग के टक्कर मारते हुए भागने लगे। इसकी सूचना पुलिस कर्मियों में वायरलेस सेट पर पास किया। भागते समय चौकी से कुछ ही दूरी पर खड़ा एक आटो में ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे आटो चालक सुहवल थाना के क्षेत्र ढढ़नी (रणवीर राय) निवासी सोबरन पाल के पुत्र विनोद पाल (38) की मौत हो गई। ट्रक को रोकने के लिए सुहवल थाना पुलिस ने मेदिनीपुर तिराहा बैरिकेडिंग किया, जिसको उड़ाते हुए चालक जमानिया की तरफ भागने लगा। बहलोलपुर मोड़ के पास खड़े 112 पुलिस वाहन टक्कर मार दिया, जिससे वाहन खाई में चली गई। उसमें बैठे हेड कांस्टेबल नंदलाल (45), चालक गिरजा शंकर (48), होमगार्ड रामप्रवेश यादव (43) को हल्के रूप से घायल हो गए। मलसा मोड़ पर पुलिस ने सड़क पर बोल्डर और चौकी रखकर ट्रक को रोकना चाहा। बावजूद इसके चालक टक्कर मारते हुए भागता रहा। जमानिया पुलिस ने देवरिया गांव के पास ट्रक ट्रक और टैंकर खड़ा कराया तो बेकाबू ट्रक इन वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर से टैंकर का खलासी रौशन सिंह घायल हो गया। जमानिया कोतवाली से आगे दैत्राबीर बाबा के मार्ग पर बोल्डर रखने के साथ ही पुलिस कई ट्रकों को खड़ा करा दिया। यह देख चालक ट्रक को गंगा नदी की तरफ ले जाने लगा, इसी दौरान ट्रक फंस गई। मौजूद पुलिस ने डेढ़ घंटा बाद चालक को पकड़ लिया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर सनोज कुमार यादवने दी है। ट्रक को मय चालक पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शराब के नशा की वजह से बेहोश होने से अभी तक ट्रक चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
जमानिया में ट्रक चालक ने मचाया आतंक
जमानिया। गाजीपु की तरफ से भागते आ रहे ट्रक चालक ने हरपुर के पास डिवाइन ग्लोबल स्कूल की बस और पीडब्लूडी के जेई सनोज कुमार यादव की ब्रेजा कार को कक्कर मारते हुए जमानिया की तरफ बढ़ा। पुलिस ने ट्रक को रोकने के लिए पांडेय मोड़ के पास टैंकर व अन्य वाहनों को रोकवा कर जाम लगा दिया। इस पर चालक पहले तो रूक गया और ही उसने पुलिस कर्मियों को देखा, ट्रक को आगे-पीछे करने लगा। इस दौरान बबलू गुप्ता के ठेला मंगलू गुप्ता का ठेला निजाम शू हाउस की दुकान सहित सन साईन स्कूल की मिनी बस डिवाइन ग्लोबल स्कूल की बस गौरी यादव की सूमो वाहन में टक्कर मारने के साथ ही दो कार, बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे कार सवार रमेश कुमार, जसीम अहमद घायल हो गए।
विज्ञापन
आटो चालक की मौत से घर में मचा कोहराम
सुहवल। शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के पास बेकाबू ट्रक की टक्कर से आटो चालक विनोद पाल की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सहित परिवार के लोग बिलखते हुए बार-बार उस ट्रक चालक को कोसते रहे, जिसकी वजह से विनोद की जान गई।
मृतक आटो चालक विनोद की शादी करीब 14 वर्ष पहले सुहवल गांव निवासी रीता पाल के साथ हुई था। मृतक का एक पुत्री डिम्पी एक पुत्र हिमांशु है। पुत्री की शादी हो चुकी है। जबकि एकमात्र हिमांशु इंटर का छात्र है, जिसका आगामी 18 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा है। पूर्व फौजी पिता सोबरन राम के साथ ही मृतक के छोटे की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक विनोद आटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी मृतक की पत्नी रीता पर आ गई है। वह बार-बार बिलखते हुए उस ट्रक चालक को कोसती रही, जिसने उसका सुहाग उजाड़ा।
....