{"_id":"5e1cb0da8ebc3e88204393a6","slug":"crime-ghazipur-news-vns505026021","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने ट्रेन से बरामद किया 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद स्थित यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा सद्भावना एक्सप्रेस से बरामद किए गए 48 ब?
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
मुहम्मदाबाद। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन की आरपीएफ ने सोमवार की दोपहर सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगियों से यूसूफपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में 48 बोरी घोंघा बरामद किया। सूचना पर पहुंचे वन अधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई के पश्चात सभी घोंघों को गंगा नदी में छोड़वाया।
विज्ञापन
गाजीपुर सिटी स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज को सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 14018 सद्भावना एक्सप्रेस के कई कोचों में किसी जलीय जीव को बोरे में भरकर बिहार प्रांत में ले जाया जा रहा है। ट्रेन के सिटी स्टेशन पर पहुंचते ही इंस्पेक्टर सहकर्मियों के साथ ट्रेन में सवार हो कोचों की जांच करने लगे। इसी दौरान ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। आरपीएफ ने जांच के दौरान चार बोगियों से 48 प्लास्टिक की बोरियों में रखे घोंघों को बरामद किया। हालांकि इन बोरियों को ले जाने वाला पकड़ में नहीं आया। यूसूफपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंची तो आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बोरियों को उतारा और अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रभागीय वन निदेशक से वार्ता कर इसकी जानकारी दी। प्रभारी वन निदेशक ने कस्बा मुहम्मदाबाद के वन्य जीव अधिकारियों को मौके पर भेजा। आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज ने बताया कि 48 बोरियों में बरामद घोंघों का वजन 18 कुंतल था। वन अधिकारियों की देख-रेख में बरामद घोंघों को गंगा में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।