फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

नाली के विवाद में चली गोली, भाई-बहन घायल

Tue, 19 Nov 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चक अब्दुल सत्तार गांव में मंगलवार की सुबह नाली के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दिया, जिससे भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बंदूक स्वामी को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि चक अब्दुल सत्तार गांव निवासी दीपक यादव का राजेश यादव से नाली का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे राजेश यादव पांच लोगों के साथ दीपक के दरवाजा पर पहुंच गया और मारपीट शुरु हो गई। इसी दौरान राजेश यादव के पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली चला दिया। गोली दीपक (35) के सीना, बांह और चेहरे पर छर्रा लगा, उसकी बहन वंदना हल्के रूप से घायल हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरा मच गई। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल के चाचा गजानंद सिंह यादव ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि नाली के विवाद में मारपीट हुई है। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से लाइसेंसी बंदूक से चलाई गई गोली से दूसरे पक्ष का एक युवक और घायल युवक की बहन घायल हुई है। घायल के चाचा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बंदूक स्वामी राममूर्ति को हिरासत में ले लिया गया। इसके साथ ही पूछताछ के लिए अन्य कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed