फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 04 Oct 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
crime
जमानिया। नगर पालिका क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला में शुक्रवार की दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से 45 वर्षी सहेन्द्र चौधरी संदिग्ध हालत में फंदे पर लटक कर जान दे दी। जिससे बाजार में सनसनी फैल गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

सहेंद्र चौधरी मछली का कारोबार करता था। शुक्रवार की दोपहर में भतीजा दीपक अपने चाचा सहेंद्र के घर किसी काम से गया था। घर के बाहर से भतीजे ने कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई बाहर नहीं आया । जिसके बाद कमरे का दरवाजा खुला देख भतीजा अंदर दाखिल हो गया। कमरे में दाखिल होते ही उसके पैर के नीचे से जमीन घिसक गई। उसके आंखों के सामने बड़े पापा रस्सी के सहारे रूम की कुंडी में झूल रहे थे। जिस पर दीपक चीखने चिल्लाने लगा। आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना बडे़ भाई त्रिलोकी चौधरी एवं पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर कोतवाल विमल मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को लोगों की सहायता से नीचे उतरवाया। जिसके बाद पुलिस ने घटना के बारे में भाई से पूछताछ की गई। मोहल्ला के लोगों ने बताया कि सहेंद्र नशे का सेवन करता था। इस कारण पत्नी के साथ हमेशा विवाद होता था। पत्नी ललिता देवी सफाई कर्मचारी है जो एक सप्ताह पूर्व अपने मायके कानपुर चली गई थी। पुत्र अभिषेक घर पर नहीं था। सहेंद्र घर पर अकेला था। कोतवाल विमल मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीएम के बाद कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed