{"_id":"5d20e3be8ebc3e6c914aa4b2","slug":"crime-ghazipur-news-vns4713201128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जेब से मिले आधार कार्ड सहित अन्य कागजात से उसकी पहचान बिहार के समस्तीपुर के वाजितपुर मारी गांव निवासी दोराय राय के पुत्र पवन राय के रूप में हुई है। करते हुए घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी।
भदौरा रेलवे स्टेशन के पूरब सिग्नल के पास शनिवार की सुबह लाइन के किनारे कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखा। कुछ ही देर में वहां दर्जनों लोग एकत्र हो गए और युवक की पहचान करने में जुट गए। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। जेब से मिले पर्स में रखा आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी पहचान बिहार प्रांत के समस्तीपुर के वाजितपुर मारी गांव निवासी दोराय राय के पुत्र पवन राय (30) के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई है। इस संबंध में जीआरपी दिलदारनगर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया कि पवन अपने भाई के साथ बंग्लोर श्रमजीवी एक्सप्रेस से कमाने के लिए जा रहा था। संभावना है कि वह ट्रेन के गेट पर बैठा होगा। किसी कारणवश नीचे गिर गया होगा और सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई होगी।