फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cracks in the joints of Karmanasha bridge increased

कर्मनाशा पुल के ज्वाइंटरों में बढ़ी दरार

Mon, 13 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Cracks in the joints of Karmanasha bridge increased
उत्तर प्रदेश को बिहार से जोड़ने वाला कर्मनाशा पुल जर्जर हो गया है। ओवरलोड ट्रकों के गुजरने से पुल के ज्वाइंटरों के बीच दरार बढ़ गई है। इससे हादसे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस पुल रात में लाल बालू से भरे ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं। ये ट्रक बारा, गहमर, सुहवल से होकर गुजरते हैं। कर्मनाशा पुल और वीर अब्दुल हमीद पुल पर क्षतिग्रस्त होने और भारी वाहनों के प्रतिबंध का बोर्ड लगाया गया है। कर्मनाशा पुल का हिस्सा जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने पर लोक निर्माण विभाग ने फरवरी से भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। पुल के ज्वाइंटरों के बीच दरार बढ़ गई है और सरिया बाहर निकल गई है। भारी वाहनों के गुजरने पर पुल में कंपन होता है। अगर डैमेज पुल की मरम्मत नहीं हुई और बालू लदे ओवरलोड ट्रकों का परिचालन जारी रहा तो इस पुल पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीएम सेवराई रमेश मौर्य ने कहा कि ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध के लिए समय-समय पर आरटीओ से मिलकर जांच कराई जाती है। आगे भी जांच होती रहेगी। निर्देश का अनुपालन न करे वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed