फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CPI(ML) and AIPWA staged a protest

Ghazipur News: भाकपा माले व एपवा ने किया विरोध-प्रदर्शन

Thu, 07 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML) and AIPWA staged a protest
शहर के सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरने में बोलतीं ऐपवा की राज्य समिति की सदस्य मंजू गोंड।  - फोटो : संवाद
गाजीपुर। भाकपा माले एवं उससे संबद्ध महिला संगठन अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने नोनहरा क्षेत्र के रसूलपुर में अल्पसंख्यकों के पुलिसिया उत्पीड़न, प्रदेश में जारी हत्या, दुष्कर्म, महिला विरोधी हिंसा, स्कूलों के मर्जर के खिलाफ नगर स्थित सरजू पांडेय पार्क में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार करंडा दिनेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य कॉमरेड ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में हत्यारों, दुष्कर्मियों और दंगाइयों को खुली छूट मिल गई है। पूरे प्रदेश में महिला विरोधी हिंसक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। निर्दोषों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की गई। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, सुमित्रा देवी, मंजू गोंड, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, चंद्रावती, केवला देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed