फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CPI prepared a plan for the protest

Ghazipur News: भाकपा ने प्रदर्शन की तैयारियों की बनाई रूपरेखा

Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
CPI prepared a plan for the protest
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ब्लॉक कमेटी की बैठक शनिवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय पर हुई। किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त है। कानून व्यवस्था के सवाल पर सरकार असफल साबित हो रही है। भाकपा के जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि पार्टी के जिला एवं राज्य सम्मेलन के साथ-साथ राष्ट्रीय महाधिवेशन इसी वर्ष होना है। 25 मार्च को भ्रष्टाचार के सवाल पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के लिए 16 मार्च को कबूतरी चट्टी पर आंबेडकर पार्क, 18 को दुर्गा स्थान कासिमाबाद और 22 को मरदह के गांई में जनसभा का आयोजन है। 23 मार्च को जिला कार्यालय के सभागार में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया जाएगा। 27 मार्च को मटेहू, एक अप्रैल को रानीपुर, दो को पलिया, पांच को मरदह, छह को गोविंदपुर और 13 अप्रैल को इंदौर ब्रांच का सम्मेलन निश्चित किया गया। चार और पांच मई को ब्लॉक सम्मेलन मटेहू स्थित स्कूल पर होगा। बैठक में ब्लॉक मंत्री रामलाल, राधेश्याम यादव, रामा यादव, चतुरी मास्टर, अंगद यादव, अमरदेव यादव, भोलाराम आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सीताराम यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed