फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cow smugglers firing on police one arrested in retaliation in encounter in Ghazipur

Ghazipur Police Encounter: गो-तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, बोलेरो से रौंदने की कोशिश; एक बदमाश गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2024 10:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 01 Jan 2024 10:56 AM IST
सार

पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करों ने टीम पर फायरिंग करने के साथ ही गाड़ी से रौंदने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा भाग निकला। 

विज्ञापन
Cow smugglers firing on police one arrested in retaliation in encounter in Ghazipur
ghazipur police encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के अवथही-पखनपुरा लिंक रोड पर रविवार की रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस को वाहन से रौंदने का प्रयास किया। पुलिस टीम पर फायरिंग भी। हालांकि पुलिस ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर गोलियां चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक वह 25 हजार का इनामियां है, वहीं दूसरी ओर कार्रवाई के दौरान उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक बदमाश गो तस्करी करते हैं, वो चार गोवंशों को तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे थे। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
भांवरकोल और स्वाट टीम द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकास द्वार पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बिना नंबर की गोवंश लदी बोलेरो से कुछ गो तस्कर करीमुद्दीनपुर की तरफ से सर्विस लेन पकड़ कर आ रहे हैं, जो बिहार जाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस और स्वाट टीम अवथही मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग करने लगी। इसी दौरान रात करीब 3.30 बजे करीमुद्दीनपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार बोलेरो आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास कियगया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर बोलेरो चढ़ाने का प्रयास

पुलिस के मुताबिक वाहन चालक ने पुलिस टीम पर बोलेरो चढ़ाने का प्रयास करते हुए अवथही की तरफ भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए अवथही-पखनपुरा लिंक रोड के दाहिने गाड़ी लगाकर रोकने के लिए इशारा किया। एएसपी ग्रामीण बलवंत के मुताबिक इस दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर कर भाग गया।

घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बदमाश करीमुद्दीनपुर निवासी संतोष राजभर है। वह बाराबंकी व जनपद गाजीपुर से 25 हजार रुपये का इनामिया भी है। मौके से पुलिस ने बिना नंबर की बोलेरो, चार गोवंश, एक तंमचा .315 बोर व चार खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed