फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   covid

कोविड एलवन प्लस बनेगी जिले की चार सीएचसी, कवायद शुरु

Tue, 25 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
covid
गाजीपुर। संक्रमण को देखते हुए जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड एलवन प्लस अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें मुहम्मदाबाद, भदौरा, सैदपुर एवं सादात का चयन किया गया है। प्रत्येक सीएचसी जहां 30 बेड से लैस होगा, वहीं चिकित्सकीय सुविधा बेहतर प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक जांच एवं उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी।ग्रामीणों को बेहतर उपचार की व्यवस्था को उनके नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराने को लेकर शासन ने ठोस कदम उठाना शुरु कर दिया है। सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीड़ित मरीजों को तत्काल उपचार की व्यवस्था मिल सके और आवश्यकता पड़ने पर भर्ती कराया जा सके। इसको लेकर ठोस कदम उठाया जाने लगा है। इसी क्रम में कोविड एलवन प्लस अस्पताल स्थापित कराने को लेकर शासन से मिले निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चार सीएचसी का चयन किया जहां से एक बहुत बड़ी आबादी को उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा सके। ऐसे में मुहम्मदाबाद का चयन किया गया। इसके एलवन प्लस अस्पताल बन जाने से कई गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा। इसी की तरह भदौरा, सैदपुर और सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिवर्तित होने का लाभ भी वहां के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। जिले के चार सीएचसी को एलवन प्लस अस्पताल में परिवर्तित करने की तैयारी शुरु कर दी गई है। इससे मरीजों को अब उपचार के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा- डा. जीसी मौर्या, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed