फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   covid 19

चौथे चरण में 45 वर्ष आयु के लोगों को लगेगा टीका

Thu, 25 Mar 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
covid 19
गाजीपुर। स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बीमार तथा बुजुर्गों के बाद चौथे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से चौथे चरण को लेकर दिशा-निर्देश दिया जा चुका है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग कवायद करने में जुट गया है। हालांकि टीकाकरण को लेकर अभी शासन की ओर से कोई शासनादेश नहीं आया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीके लगाए थे। यह चरण 16 जनवरी को शुरू हुआ। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स (पुलिस, पीएसी, नगर निगम, राजस्व कर्मी आदि) को बुलाया गया। पहली मार्च को तीसरा चरण शुरू हुआ। इसमें 45 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के बीमार व्यक्तियों एवं 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को टीके लगाए जा रहे हैं। अब केंद्र सरकार की तरफ से चौथा चरण एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि चौथे चरण के टीकाकरण को लेकर अभी शासनादेश नहीं मिला है, लेकिन इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि पहले तथा दूसरे चरण में 22 हजार हेल्थ वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। वहीं तीसरे चरण में 91 हजार 812 के सापेक्ष 42 हजार बुजुर्गों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed