{"_id":"67a3ae8ef2ae8e30eb021b40","slug":"cousins-funeral-pyre-rises-entire-village-wails-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-127721-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: साथ उठी चचेरे भाइयों की अर्थी, बिलख पड़ा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: साथ उठी चचेरे भाइयों की अर्थी, बिलख पड़ा पूरा गांव
विज्ञापन
बंतरा गांव के लिए मंगलवार का दिन मनहूसियत से भरा रहा। सड़क हादसे में यहां के दो होनहार युवकों की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। हादसे में मृत रजनीश का बुधवार को वरक्षा था। दोनों चचेरे भाइयों की एक साथ अर्थी उठी तो ग्रामीण बिलख पड़े। चोचकपुर घाट पर आसपास दो चिताएं लगाई गईं।
रजनीश को उसके पिता और तेजबहादुर को बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। यह देख गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। इधर पुलिस मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना में लिप्त वाहन चालक को चिह्नित करने में जुट गई है।
गत चार फरवरी को रामपुर बंतरा गांव निवासी रजनीश (24) चचेरे भाई तेज बहादुर (26) के साथ बहन को लाने के लिए नेवादा खानपुर गांव गए थे। दोनों बहन को बाइक से लेकर घर जा रहे थे। रामपुर बंतरा हाईवे कट के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार गिर पड़े।
विज्ञापन
दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि बहन घायल हो गई। चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने देर रात दोनों युवकों का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। रात करीब एक बजे परिवार के लोग शव को लेकर घर पहुंचे। रजनीश भाई और बहनों में तीसरे स्थान पर था।
पुत्र का शव देख मां चमेली देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। तेज बहादुर दो भाइयों में छोटा था। मां श्याम दुलारी का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।