फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cousin brothers and uncle stained their hands with blood of their own relatives due to hunger for land

Ghazipur News: जमीन की भूख में सगे के खून से रंगा चचेरे भाइयों व चाचा ने हाथ

Sat, 05 Apr 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cousin brothers and uncle stained their hands with blood of their own relatives due to hunger for land
शहर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती गांव की वारदात ने झकझोर कर रख दिया। भूमि की भूख में सगे भतीजे के खून से चाचा और उसके पुत्रों ने हाथ लाल कर लिया। लंबे समय से चला आ रहा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

मृतक जितेंद्र के दादा ने गोड़ा देहाती और गोड़ा शहरी की करीब सात मंडा जमीन बेचकर तीनों पुत्रों में बांटा था। बेटे और पोतों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नंदगंज में तीन बीघा भूमि भी खरीदी थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि बूढ़ी आंखों के सामने ही ऐसी घटना भी देखनी पड़ेगी।
विज्ञापन

आंखों से गिर रहे आंसू को पोछते हुए कतवारू बिंद ने बताया कि उनके तीन पुत्र दीना, लालचंद और शिव बिंद हैं। काफी समय पहले शिव बिंद का निधन हो गया था। भतीजे का हत्यारा लालचंद बिंद गोड़ा देहाती में परिवार के साथ रहता है, जबकि दीना बिंद और शिव बिंद की पत्नी शिवलोचनी गोड़ा शहरी में बने मकान में एक साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कतवारू बिंद ने बताया कि गोड़ा देहाती और गोड़ा शहरी की लंबे समय पहले करीब सात मंडा भूमि बेचकर आरोपी लालचंद को एक बार नौ लाख और दूसरी बार दो लाख रुपये दिए थे। जबकि दीना बिंद के लड़के और लड़कियों की शादी की थी। वहीं नंदगंज के कुसमी कला गांव में तीन बीघा जमीन खरीदी थी, जिससे सभी का भविष्य सुरक्षित रह सके। इसके बाद वह चुप हो गए और बिलखने लगे।

प्रतिदिन खाना लेकर जाती थी सुगनी देवी : मृतक के बाबा कतवारू बिंद लालचंद के घर गोड़ा देहाती में ही रहते थे। प्रतिदिन मां सुगनी देवी ससुर को खाना खिलाने गोड़ा शहरी स्थित अपने आवास से करीब 400 मीटर दूर जाती थी। घटना के दिन भी सुगनी देवी लालचंद के घर रह रहे ससुर कतवारू को खाना खिलाने गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed