फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Court took Mukhtar's driver on remand and sent him to jail

Ghazipur News: मुख्तार के चालक को रिमांड पर लेकर न्यायालय ने जेल भेजा

Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Court took Mukhtar's driver on remand and sent him to jail
गाजीपुर। व्यापारी नेता की जमीन हड़पने के मामले में मुख्तार अंसारी भी आरोपी है। एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। बुधवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के कारण न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि दो जनवरी तय कर दी। मुख्तार के चालक रमेश को न्यायालय ने रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया। व्यापारी अबू फखर ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उसने मुख्तार अंसारी समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है। उसके अनुसार, वर्ष 2012 में मुख्तार अंसारी लखनऊ जेल में बंद था। उस समय मुख्तार ने लखनऊ जेल में बुलाया और मेरी रौजा स्थित जमीन अपने परिजनों के नाम रजिस्ट्री करने के लिए धमकी दी। डर के कारण व्यापारी ने जमीन अब्बास अंसारी के नाम रजिस्ट्री कर दी थी। बाद में रजिस्ट्री के एवज में दिया गया पैसा चेक के माध्यम से धमकाकर वापस ले लिया गया था। इसी मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed