फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Couple hit by truck, wife dies

Ghazipur News: ट्रक की चपेट में आए दंपती, पत्नी की मौत

Mon, 15 May 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Couple hit by truck, wife dies
दर्शन-पूजन के ताराचंडी मंदिर जा रहे थे पति-पत्नी, मंदिर कुछ पहले हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। थाना क्षेत्र के मुरतपुरवां गांव निवासी दंपती बाइक से रविवार को बिहार के कैमूर जनपद स्थित ताराचंडी मंदिर दर्शन पूजा करने गए थे। मंदिर पहुंचने से कुछ पहले पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर हादसे की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई।
मुरतपुरवां निवासी कपिलदेव (25) पत्नी कविता देवी (23) के साथ बाइक से दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव स्थित ससुराल गया। वहां से दोनों बाइक से बिहार के कैमूर जनपद स्थित ताराचंडी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे। मंदिर पहुंचने से कुछ ही पहले आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। कैमूर पुलिस दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

इधर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इधर इलाज के दौरान घायल पत्नी कविता देवी की मौत हो गई। जबकि घायल पति कपिलदेव का उपचार कर डॉक्टरों ने छोड़ दिया। मायके और ससुराल के लोगों को विवाहिता के मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग विवाहिता का शव लेकर सोमवार को ससुराल आए और मेदनीपुर स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पति कपिलदेव कुशवाहा ने बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व दिलदारनगर क्षेत्र के फुल्ली गांव निवासी कविता देवी से हुई थी। पत्नी के कहने पर वह ससुराल गया था। वहां से बाइक से बिहार स्थित ताराचंडी मंदिर दर्शनपूजन करने लेकर जा रहा था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed