फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Couple Happy Family Day celebrated at PHC

पीएचसी पर मनाया गया दंपत्ति खुशहाल परिवार दिवस

Thu, 22 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Couple Happy Family Day celebrated at PHC
सरकार की ओर से प्रत्येक माह की 21 तारीख को दंपती खुशहाल परिवार दिवस के रूप में मनाने का निर्देश है। 21 जुलाई को राजकीय अवकाश होने के कारण बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिवस मनाया गया। इसके तहत 10 महिलाओं की नसबंदी भी की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से दंपतियों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करने के लिए खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या की समस्या से निपटने के साथ परिवार नियोजन को बढ़ावा देना है। बताया कि परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार की प्रचार-प्रसार सामग्री, परिवार नियोजन की सामग्री की उपलब्धता के लिए आशा के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। बताया कि नए और ऐसे दंपती जो परिवार नियोजन अपनाना चाहते हैं, उन्हें प्रेरित किया जा रहा हैै। परिवार नियोजन के संसाधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. तारकेश्वर पुष्पा महेंद्र सिंह गौतम पूनम उमा पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed