फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Counting of municipal elections today, preparations complete

Ghazipur News: नगर निकाय चुनाव की मतगणना आज, तैयारियां पूरी

Sat, 13 May 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Counting of municipal elections today, preparations complete
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना 58 टेबलों पर होगी। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। आठ निकायों में अध्यक्ष पद के 72 और 136 वार्डों के सभासद पद के 668 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभिन्न नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में बनाए मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अष्ट शहीद इंटर कालेज, नगर पालिका परिषद जमानिया में तहसील जमानिया एवं नगर पालिका परिषद गाजीपुर और नगर पंचायत जंगीपुर के लिए बनाए गए मतगणना स्थल स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीरनगर का निरीक्षण किया। साथ ही चल रही तैयारियों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि मतगणना को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य संपन्न होगा। मतगणना के लिए नगर पालिका परिषद के लिए 20 टेबल, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में आठ टेबल, जमानिया में नौ टेबल, नगर पंचायत जंगीपुर में तीन टेबल, सैदपुर में छह टेबल, बहादुरगंज में पांच टेबल, दिलदारनगर में चार टेबल एवं नगर पंचायत सादात में तीन टेबल पर मतगणना का कार्य संपादित होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर मतगणना कर्मचारियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं का मतगणना टेबल पर प्रवेश अलग-अलग होगा, जिससे मतगणना एजेंट सीधे अपने निर्धारित गणना टेबल के सामने ही पहुंचे।
विज्ञापन

मतगणना पंडाल में बैरिकेडिंग एवं मजबूत जाली की व्यवस्था रहे। टेबल की इतनी ही दूरी हो कि एजेंट को मतपत्र पर अंकित मत स्पष्ट दिखे। मतगणना स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहे। गर्मी की दृष्टिगत फैन/कूलर की व्यवस्था इस प्रकार हो कि मतपत्र इधर उधर न उड़े। मतगणना टेबल पर टेबल संख्या एवं किस वार्ड/मतदेय स्थल की मतगणना होनी है, उसका डिस्प्ले गणना अपने-अपने निर्धारित टेबल पर पहले ही पहुंच जाए। मतगणना केंद्र पर मतगणना के निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा विथ रिकार्डिंग की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। मतगणना की फीडिंग के लिए मतगणना केंद्र पर अध्यक्ष एवं सदस्य दोनों पदों की गणना के लिए समुचित कंप्यूटर स्कैनर प्रिंटर आपरेटर की ससमय तैनाती, मतगणना केंद्र पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था और पब्लिक एनाउन्समेंट की व्यवस्था सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया। मतगणना केंद्र पर मतगणना कार्मिकों, प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं के लिए कोविड हेल्प डेस्क एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी /प्रभारी अधिकारी (औषधि किट व्यवस्था) को निर्देश दिया। इस दौरान सभी रिटर्निग अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed