फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Counting mess with manipulation

मतगणना में गड़बड़ी को लेकर बवाल

Mon, 02 Nov 2015 11:29 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Counting mess with manipulation
पंचायत चुनाव में करंडा प्रथम की सीट की मतगणना के दौरान रविवार की देर रात बसपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। इसको लेकर लोगों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। पुलिस ने जब
विज्ञापन


विरोध जता रहे लोगों को तितर-बितर करने का प्रयास किया तो लोगों ने पथराव कर किया। नाराज लोगों ने आधा दर्जन बाइकों सहित दो बोलेरो के शीशा तोड़ डाले। पथराव में दर्जन भर लोग चुटहिल हो गए। एक एलआईयूकर्मी का सिर फट
विज्ञापन


गया। माहौल को बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवा में कई राउंड प्लास्टिक की गोलियां दागीं। मामला शांत होने पर तीन घंटे बाद मतगणना फिर शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मैनपुर में रविवार की सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। दोपहर बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन  शाम होते ही कभी पंचायती राज मंत्री के पुत्र व जिला पंचायत सदस्य के

प्रत्याशी डॉ. विरेंद्र यादव तो कभी बसपा समर्थित प्रत्याशी  हीरालाल चक्रवर्ती आगे हुए। दोनों के बीच काटे की लड़ाई के चलते उनके आगे-पीछे होने का दौर चलता रहा। बसपा समर्थित प्रत्याशी हीरालाल चक्रवर्ती के  समर्थक यह आरोप लगाते

हो-हल्ला करने लगे कि मतगणना में गड़बड़ी की जा रही है। इसी बीच रात 9 बजे मतगणना रोक दी गई। यह देख बाहर  खड़े समर्थक शोर मचाने लगे। रात साढ़े 10 बजे मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बसपा समर्थित प्रत्याशी

हीरालाल चक्रवर्ती के समर्थकों ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी लल्लन राय ने लोगों से शांत रहने की अपील की लेकिन समर्थक शांत नहीं हो रहे थे। इसके बाद एसपी सिटी ने प्रत्याशी हीरालाल चक्रवर्ती के जरिये

लोगों से शांत रहने की एनाउंस माइक से कराई। इस पर समर्थक शांत हो गए। कुछ ही देर बाद पुलिस ने बूथ के आसपास खड़े समर्थकों को जबरदस्ती हटाना शुरू किया तो समर्थक भड़क गए। इसी बीच माहौल फिर बिगड़ गया और रात

11 बजे नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसकी सूचना पर कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। माहौल बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और कई राउंट रबर की गोलियां दागीं। रात साढ़े 12 बजे

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।  सब कुछ शांत होने पर पौने 01 बजे मतगणना शुरू हुई। सुबह 6 बजे विरेंद्र यादव को विजयी घोषित किया गया।

करंडा प्रथम के जिला पंचायत सदस्य पद के बसपा समर्थित प्रत्याशी हीरालाल ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र भेजकर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही करंडा प्रथम की नए सिरे से मतगणना कराने की मांग की है।

राज्य चुनाव आयुक्त को भेजे गए पत्र में बसपा समर्थित प्रत्याशी हीरालाल ने कहा है कि वह करंडा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी हैं। पहली नवंबर को स्वामी विवेकानंद विद्यालय मैनपुर में आठ बजे से मतगणना शुरू हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समर्थित उम्मीदवार विरेंद्र यादव के दबाव में मतगणना की पूर्व निर्धारित सभी प्रक्रियाओं में फेरबदल किया गया। जिन वार्डों की गणना बाद में होनी थी उसे पहले करा दिया गया और जिन वार्डों की गणना पहले

होनी थी वहां की गणना बाद में कराई गई। सभी मतगणना टेबुल पर मतगणना के बाद भरा जाने वाला प्रपत्र भाग एक को गलत भरकर आरओ के टेबुल पर भेजा गया। अभिकर्ताओं के बार-बार आपत्ति जताने के बाद भी एआरओ और आरओ

ने कोई संज्ञान नहीं लिया। बसपा प्रत्याशी ने करंडा प्रथम की मतगणना नए सिरे से कराने की मांग की है।

करंडा प्रथम की मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुई है। इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। मतगणना स्थल पर दोनों पक्षों के अभिकर्ता और अधिकारीगण मौजूद थे। - अजय शुक्ल, प्रेक्षक

करंडा में मतगणना के दौरान पथराव और तोड़फोड़ करने के आरोप में नौ नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ करंडा थाने में केस दर्ज कराया गया है।

करंडा में मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लोगों ने रविवार की रात हंगामा किया था। इस दौरान नाराज लोगों ने आधा दर्जन बाइक, दो बोलेरो के शीशे तोड़ दिए थे और पथराव किया था। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति पर नियंत्रण पा

लिया। बवाल के चलते मतगणना का कार्य प्रभावित रहा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राम किशोर ने बताया कि पथराव और तोड़फोड़ कर मतगणना प्रभावित करने के आरोप में नौ नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148,


353 आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया कि उपद्रवियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ने के साथ रबर की गोलियां चलाईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed