फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona test

मेडिकल मोबाइल यूनिट ने 86 का स्वैब कलेक्शन किया

Sun, 19 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
corona test
जमानिया। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट की तरफ से स्वैब कलेक्शन किया गया। इस दौरान 86 लोगों का सैंपल कलेक्शन किया गया। कोरोना को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसे लेकर तहसीलदार कार्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं कि तहसील क्षेत्र के जिन गांव में कोरोना वायरस के मरीज पाए गए हैं, उन स्थानों से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए संभावित लोगों का स्वैब टेस्ट कराएं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल मोबाइल यूनिट स्वैब टेस्ट के लिए लगाई गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए शनिवार को ही हल्का लेखपालों को निर्देशित कर दिया गया था। बताया कि क्षेत्र के असांव, गोपालपुर, रामपुर पट्टी सरनाम खां नंबर 1, तियरी, ताड़ीघाट, जमानिया रेलवे स्टेशन, पीएचसी जमानिया के हल्का लेखपाल को संबंधित क्षेत्र के पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए संभावित कम से कम 15 व्यक्तियों का स्वैब टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में आज हल्की बारिश के बावजूद 86 सैंपल कलेक्शन किया गया है। इसमें प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र के 28 स्वास्थ्य कर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed