{"_id":"5f20454aa9864577e44ccbe6","slug":"corona-in-ghazipur-60-corona-positive-including-sixteen-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Ghazipur: सोलह पुलिसकर्मियों समेत 60 मिले कोरोना पॉजिटिव, लक्षण रहित मरीजों को किया गया Home Isolate","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Ghazipur: सोलह पुलिसकर्मियों समेत 60 मिले कोरोना पॉजिटिव, लक्षण रहित मरीजों को किया गया Home Isolate
Tue, 28 Jul 2020 09:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
गाजीपुर जिले में सोलह पुलिस कर्मियों एक महिला सहित 60 की रिपोर्ट मंगलवार को देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से लक्षण रहित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। अन्य को कोविड केयर सेंटर सहेड़ी में भर्ती करा दिया गया है। इसी सेंटर से दो मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर भी भेजा गया। संपर्क में आने से लोग लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अब शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लाकवार एंजीटन किट से जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी विभाग द्वारा 21 टीमों को सौंपी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों की जांच कराकर अंतिम संक्रमित तक पहुंचा जा सके। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब 4587 लोगों की जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
इसमें 205 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी क्रम में बीते 27 जुलाई की देर शाम 45 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबकि महिला सहित चार की रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें मंगलवार की सुबह सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इनमें बहादुरगंज में दो, मरदह में एक महिला और सोनबरसा गांव का संक्रमित मरीज शामिल हैं। जबकि देर शाम करीब साढ़े सात बजे 56 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लक्षण रहित होने पर मेडिकल टीम ने इन्हें होम आइसोलेेशन की सुविधा प्रदान की है। साथ ही इनके संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1018 तक पहुंच चुकी है, जबकि 521 स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक दस मरीजों की मौत हो गई है। जबकि अब भी 487 सक्रिय केस हैं।