फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

संक्रमण चेन टूटी, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत

Tue, 08 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। जिले में संक्रमण की चेन टूट रही है। जिले का रिकवरी रेट 98 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर एक प्रतिशत पर आ गई है। ऐसे में जहां संक्रमण चेन टूटने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं जांच, दवा वितरण और वैक्सीनेशन पर और अधिक जोर देना शुरू कर दिया है। लोगों को जागरूक कर उन्हें कोविड गाइड लाइन का पालन करने निर्देश भी दिया है। जिले में संक्रमण की पहली लहर से स्वास्थ्य विभाग ने सबक नहीं लिया। ऐसे में दूसरी लहर ने दो माह में ऐसा तांडव मचाया कि रोजाना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 500 के पार पहुंचने लगा था। यही नहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा था। जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गांव-गांव जांच और मेडिकल किट वितरण को लेकर महा अभियान चलाया। जिसका परिणाम यह हुआ कि पखवाड़ाभर बाद ही मरीजों के आंकड़ों में कमी आने लगी। इसके बाद वैक्सीनेशन अभियान चला। डीएम की लगातार मानीटरिंग से स्थिति दुरुस्त होने लगी। दो माह बाद मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या बढ़नी शुरु हो गई। मौत का आंकड़ा भी शून्य हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डाली जाए तो रिकवरी रेट 98 है। जबकि मृत्युदर एक प्रतिशत पर आकर सिमट गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमण से बचने के लिए जी तोड़ प्रयास किया। जिससे जिले में संक्रमण की चेन टूटी और रिकवरी 98 प्रतिशत हो गई। बाकी दो प्रतिशत रिकवरी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed