फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

गरीबों की फरियाद तक नहीं सुनी जा रही

Sun, 30 May 2021 09:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। भाकपा (माले), खेत ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की ओर से सेवराई तहसील के करवनिया डेरा स्थित कार्यालय सहित लहना, बसुका, सरैला, गहमर आदि गांवों में विभिन्न सवालों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीबों की फरियाद तक नहीं सुनी जा रही है। जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि गरीबों के सवालों को हल करने और समाधान की बात तो छोड़ दीजिए। तहसील में उनकी फरियाद तक नहीं सुनी जा रही है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि लाकडाउन की वजह से गरीबों को काम नहीं मिल रहा है। इससे उनके सामने गंभीर आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। किसी स्तर से इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल, रसोई गैस की बेतहाशा कीमतें बढ़ रही हैं। सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। ब्लॉक सचिव रामप्रवेश कुशवाहा ने अप्रैल से अब तक हुई मौतों को कोरोना डेथ घोषित करने तथा आश्रित परिवारों को दस-दस लाख मुआवजा देने की मांग उठाई। इस अवसर पर रोहित बिंद, गोरख राजभर, चंद्रावती देवी, महेंद्र, भरथ पासी, सुधाकर बिंद ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed