फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

लगातार मौत, स्वास्थ्य महकमा सकते में

Thu, 22 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल का कोरोना वार्ड। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में संक्रमितों के मौत के आंकड़े से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में हैं। एक सप्ताह में 13 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में कोरोना की दूसरी लहर काफी भयावह होती जा रही है। ऐसे में आमजन की लापरवाही अन्य लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। खतरा देखने के बाद भी न जाने लोग गाइड लाइन का पालन क्यों नहीं कर रहे। जिले में संक्रमण खराब रूप लेता जा रहा है। रोजाना 400 से ऊपर संक्रमित मिलने से मेडिकल टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। सबसे अधिक मरीज सांस से संबंधित मिल रहे हैं। आक्सीजन लेबल घटने से उनमेें सुधार नहीं हो पा रहा है। समय पर उपचार नहीं मिलने से उनकी मौत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 21 अप्रैल को सात संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पूर्व 16 अप्रैल को दो, 18 अप्रैल को दो और 19 अप्रैल को दो संक्रमित जान गवा चुके हैं। जबकि गैर जिलों में भर्ती संक्रमितों की मौत 15 दिन में पांच से छह है। मौत के इन आंकड़े से आमजन में दहशत है। बावजूद इसके लापरवाही जारी है। लाख जागरूक करने के बावजूद भी स्थिति को बदलाव नहीं हो रहा है। बाजार में उमड़ रही भीड़ को अपने साथ ही दूसरों की भी परवाह नहीं। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा और न ही मास्क लगाया जा रहा। प्रशासनिक अधिकारी अपील करके थक गए। लेकिन लोग न जाने क्यों अमल न करने कसम खाए बैठे हैं। ऐसे में वह तो खुद संक्रमित होने को तैयार है साथ ही दूसरों को भी संक्रमण का शिकार बनाने में भी देरी नहीं करेंगे। सीएमओ डा. जीसी मौया ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार संक्रमितों के मौत का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोगों को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed