फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

अस्थाई जेल के 11 बंदी समेत 26 मिले पॉजिटिव, तीन मौत

Wed, 14 Oct 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। शहर के छावनी लाइन स्थित अस्थाई जेल के 11 बंदी समेत 26 की रिपोर्ट बुधवार कर देर शाम आठ बजे पॉजिटिव आई। जबकि तीन संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में भर्ती 3832 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4156 हो गई है। संक्रमित मरीजों के मौत का आंकड़ा 61 पहुंच चुका है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 264 पहुंच गई है। इधर मेडिकल टीम ने आरटीपीसीआर से 607 संदिग्धों के स्वैब सैंपलिंग की, जबकि 948 की एंटीजन कीट से जांच की गई। नगर निवासी एक महिला की बीते 24 सितंबर को सर्दी-बुखार की शिकायत हुई। बीते 26 सितंबर को सांस लेने में कठिनाई होने लगी। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया। एंटीजन कीट से जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते 11 अक्तूबर को चेस्ट पेन होने लगा और स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। करंडा ब्लाक के मल्लाटोला गांव का एक व्यक्ति कैंसर से पीड़ित थे। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते 13 अक्तूबर को एंटीजन कीट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान मौत हो गई। गहमर के भदौरा गांव के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात मौत हो गई। देर शाम आई रिपोर्ट भवरू एक, बुढ़ानपुर चार, पुरौना बाजार एक, बासदेवपुर एक, अस्थाई जेल 11 बंदी, भदौरा एक, बघोल एक, नगसर एक, खजुरगांव एक, लालदरवाजा दो, भांवरकोल एक, सैदपुर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इस संबंध में एसीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि तीन संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed