{"_id":"5ef0d6388ebc3e431314a47c","slug":"corona-discharges-35-patients-after-new-order-ghazipur-news-vns531630213","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए आदेश के बाद कोरोना के 35 मरीज डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आदेश के बाद कोरोना के 35 मरीज डिस्चार्ज
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना मरीजों से संबंधित सोमवार को एक नया शासनादेश आने के बाद मुहम्मदाबाद के कोविड-19 लेवल वन अस्पताल से 35 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस आदेश के मुताबिक, अगर मरीज में कोरोना रोग से संबंधित कोई लक्षण प्रकट नहीं होते हैं तो अंतिम सैंपल की तिथि के 10 दिन बाद बिना किसी जांच के ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा लेकिन इसके बाद भी उन्हें सात दिनों तक घर पर ही क्वारंटीन रहना है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 रोगियों को डिस्चार्ज किए जाने के संशोधित डिस्चार्ज पॉलिसी के संबंध में पत्र भेजा है, जिसका तत्काल अनुपालन किया गया।
कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित मरीजों को शासन के निर्देशानुसार लेवल वन के हॉस्पिटल ‘कोविड केयर सेंटर’ मुहम्मदाबाद गाजीपुर में रखे जाने का निर्देश था और उसके बाद वहां पर इलाज के दौरान ठीक हुए मरीजों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार सात दिनों का होम क्वारंटीन का निर्देश दिया जाता था। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि पत्र प्राप्त हो चुका है। इसमें कहा गया है कि मरीजों को अगर किसी भी प्रकार के लक्षण 10 दिनों तक न दिखाई दें तो उन्हें बिना किसी जांच के डिस्चार्ज किया जाए लेकिन उन मरीजों को सात दिनों तक होम क्वारंटीन का पालन करना होगा। इसके साथ ही ऐसे रोगी जिनमें बहुत हल्के लक्षण प्रदर्शित हुए हैं, जैसे हल्की खांसी, बुखार, गले में दर्द, गले में खराश आदि ऐसे रोगियों को डिस्चार्ज किए जाने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि डिस्चार्ज से पूर्व रोगी तीन दिन तक लक्षण विहीन है। ऐसी स्थिति में रोगी की जांच ट्रू-नाट मशीन द्वारा लक्षण विहीन होने के तीन दिवस या भर्ती की तिथि के 12वें दिन की जाएगी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर रोगी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. आशीष कुमार राय ने बताया कि कोविड-19 के गंभीर मरीज, जिनमें खांसी, बुखार आदि के साथ सांस लेने में परेशानी, नोजल फ्लेयरिंग, पसली चलना, तेजी से श्वांस चलना आदि दिखाई देते हैं। साथ ही ऑक्सीजन दिए जाने पर भी ऑक्सीजन सैचुरेशन मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं और वेंटिलेटर की आवश्यकता है। इस प्रकार के रोगियों को लेवल-टू और थ्री फैसिलिटी हॉस्पिटल में भेजा जाएगा।