फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Coordination is necessary between bar and bench: Prakash Padia

बार और बेंच में समन्वय जरूरी : प्रकाश पाडिया

Sat, 18 Jan 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Coordination is necessary between bar and bench: Prakash Padia
सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शनिवार को कोर्ट के प्रांगण आयोजित किया गया। प्रशासनिक जज उच्च न्यायालय प्रयागराज प्रकाश पाडिया ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि जनपद मेें न्यायालयों में सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने का प्रयास करूंगा। बार-बेंच के सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी को बार के सदस्यों से सीखने की जरूरत है और बार सदस्यों को भी बेंच से नई-नई बातें सीखने की जरूरत है। हम तो उम्रभर सीखना चाहते हैं। बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं।
विज्ञापन

इसलिए समन्वय की भावना से काम करना जरूरी है। इसके पहले मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय प्रयागराज के प्रशासनिक न्यायाधीश प्रकाश पाडिया का स्वागत अधिवक्ता रामयश, गोपाल श्रीवास्तव, ज्योत्सना, स्वाति अग्रवाल, क्षमा त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी धर्मपत्नी अंजना पाडिया ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों में पूर्व न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव पटना उच्च न्यायालय का स्वागत पूर्व अध्यक्ष गोपालजी लाल श्रीवास्तव, अपर महाधिवक्ता अजित सिंह को अधिवक्ता रामपूजन सिंह, जनपद न्यायाधीश धमेंद्र पांडेय को अधिवक्ता ज्योत्सना श्रीवास्तव, मोटर दुर्घटना न्यायालय के जनपद न्यायाधीश संजय हरि शुक्ला का पूर्व सचिव रामतेज पांडेय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पूर्व अध्यक्ष गोपालजी लाल श्रीवास्तव का अध्यक्ष रामयश यादव व शशिज्योति पांडेय, महासचिव ज्योत्सना श्रीवास्तव को अधिवक्ता सोनी सिंह व क्षमा त्रिपाठी, महासचिव रामतेज पांडेय को अधिवक्ता रामाश्रय, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव का अधिवक्ता शशिज्योति ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह, भगवान द्विवेदी, बन बिहारी सिंह, रामपूजन, सीताराम राय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी नूतन द्विवेदी, मनी वर्मा, श्वेता नयन, शक्ति सिंह व अपर शासकीय अधिवक्ता उ.प्र. सरकार जयप्रकाश राय, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अजय पाठक, बंशीधर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed