फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Control room set up in MNREGA cell

मनरेगा सेल में कंट्रोल रूम स्थापित

Thu, 07 May 2020 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Control room set up in MNREGA cell
गाजीपुर। कोविड-19 के प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत श्रमिकों को मनरेगा योजना के अंतर्गत उनकी मांग के अनुसार समय से कार्य उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके अनुश्रवण के लिए शिकायतकर्ताओं को कार्य की अनुपलब्धता की दशा में अथवा जॉबकार्ड न बनने की शिकायत दर्ज कराने में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए गाजीपुर में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के भवन में स्थापित मनरेगा सेल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। स्थापित कंट्रोल रूम सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा, जिसमें मनरेगा अंतर्गत किसी भी शिकायतकर्ता की तरफ से अपनी ग्राम पंचायत से संबंधित जाबकार्ड न बनने एवं कार्य की अनुपलब्धता के लिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिन श्रमिक परिवारों को मनरेगा में रोजगार न मिल रहा हो अथवा जॉबकार्ड की आवश्यकता हो वह निम्न स्थापित कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। कंट्रोल रूम नंबर 0548-2226955 निर्धारित किया गया। उक्त के अतिरिक्त निम्न मोबाइल नंबरों पर जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा-सेल) गाजीपुर मोबाइल नंबर-9450485318, उपायुक्त श्रम रोजगार गाजीपुर मोबाइल नंबर 8765983070 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed