फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Contract worker died due to electrocution

Ghazipur News: संविदा कर्मी की करंट से झुलसकर मौत

Sat, 27 May 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Contract worker died due to electrocution
दिलदारनगर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के डोहरा गांव के पास शुक्रवार को हाईटेंशन विद्युत तार की मरम्मत कर रहे संविदा कर्मी की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर ग्रामीणों एवं परिजनों ने विद्युत सब स्टेशन पर तैनात कर्मियों पर आरोप लगाया कि विद्युत तार की मरम्मत के लिए शटडाउन विद्युत कर्मी द्वारा लिया गया था। इसकी जानकारी होने के बाद भी आपूर्ति बहाल क्यों की गई। गांव के लोगों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाना के नवली गांव निवासी दिवेश पांडेय (23) नवली गांव स्थित विद्युत सब स्टेशन पर संविदा के पद पर तैैनात थे। सुबह करीब 11.30 बजे शटडाउन लेकर डोहला गांव के पास पोल पर विद्युत तार ठीक करने लगे। इसी दौरान अचानक विद्युत तार में करंट प्रवाहित होने लगा। इसके जद में आने से दिवेश पांडेय गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन भी रोते- बिलखते मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की सोच ही रहे थे कि संविदा कर्मी ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी होते ही पिता विरजू पांडेय, मां राजकुमारी और पत्नी राधा के बिलखने की आवाज से गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed