फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Contacted the beneficiaries and told them about the achievements of the government

Ghazipur News: लाभार्थियों से संपर्क कर बताई सरकार की उपलब्धियां

Sun, 13 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Contacted the beneficiaries and told them about the achievements of the government
गाजीपुर। गांव और वार्ड चलो अभियान के तीसरे एवं अंतिम दिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताईं। पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बाराचवर प्रथम मंडल के ग्राम अमवा सिंह में वरिष्ठ कार्यकर्ता जनार्दन सिंह को सम्मानित किया। बूथ समिति की बैठक कर लाभार्थियों से संपर्क किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य हासिल करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, विष्णुप्रताप सिंह, मनोज राजभर, विजयनारायन शर्मा आदि मौजूद थे। युवा नेता अभिनव सिन्हा ने सदर विधानसभा के महाराजगंज बाजार में लोगों से संपर्क किया। इस मौके पर अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, शशिकांत शर्मा, काशी चौहान, गोपाल राय आदि उपस्थित थे। सकरताली में जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में बबेडी शक्ति केंद्र संयोजक अनुराग प्रजापति और संतोष प्रजापति ने पत्रक वितरण कर सरकार की योजनाओं को बताया। भीमापार संवाददाता के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णबिहारी राय ने सादात दक्षिणी मंडल अंतर्गत ग्राम सभा देवापार एवं बड़ागांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियां बताई। गांव के वरिष्ठ बुजुर्ग कुबेर पांडेय का सम्मान अंगवस्त्र पहनाकर किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य प्रो. शोभनाथ यादव, रघुवंश सिंह पप्पू, राजेश गोंड, पंचदेव गोड़, रघुवर दयाल राजभर, अरुण राजभर, देवापार के शक्ति केंद्र प्रमुख राजू सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed