फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Consumers will be able to create their own bills and make payments

Ghazipur News: उपभोक्ता खुद बना सकेंगे अपना बिल व कर सकेंगे भुगतान

Mon, 02 Jun 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Consumers will be able to create their own bills and make payments
गाजीपुर। बिल भुगतान करने के लिए बिजली निगम के कैश काउंटरों पर कतारबद्ध होने की जरूरत नहीं है। साथ ही बिल बनाने के लिए अब मीटर रीडरों की भी आवश्यकता नहीं है। ये दोनों कार्य उपभोक्ता केवल एक एप के माध्यम से कर सकते हैं। यूपीपीसीएल एप के माध्यम से उपभोक्ताओं को ये दोनों सहूलियतें मिलेंगी। उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से यूपीपीसीएल का एप डाउनलोड करना होगा। एप में यह खासियत है कि मीटर के पास ले जाने पर वह मीटर रीडिंग स्कैन कर लेगा। इसके बाद जितनी रीडिंग चली होगी, उस हिसाब से बिल बन जाएगा। बशर्ते उपभोक्ता एप डाउनलोड करते समय उसी मोबाइल नंबर को फीड करें, जो कि बिजली निगम में दर्ज है। इससे फायदा यह होगा कि मीटर रीडर के न आने पर भी उपभोक्ता खुद से अपना बिजली बिल बना सकते हैं। वह भी घर बैठे। इसके लिए उनको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

n एप के माध्यम से ऑनलाइन बिजली का भुगतान भी किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें बिजली निगम के कैश काउंटरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी। बिजली निगम सैदपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि यूपीपीसीएल एप के माध्यम से उपभोक्ता खुद अपना बिजली बिल बना सकते हैं। साथ ही बिल का भुगतान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

n नहीं बढ़ेगा बिजली बिल : कई उपभोक्ता परंपरागत तरीके से बिजली बिल का भुगतान करते हैं। इसके लिए उन्हें बिजली निगम के कैश काउंटरों की लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। कुछ उपभोक्ताओं के पास समय की कमी होती है। ऐसे में वे किसी महीने का बिल कैश काउंटर पर जमा नहीं कर पाते हैं तो अगले महीने ब्याज जुड़ कर बिजली का बिल आता है। ऐसे में उनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed