Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of rail cum road bridge is to be completed by December 2021

अब दिसंबर 2021 तक पूरा करना है रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण

Fri, 11 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Construction of rail cum road bridge is to be completed by December 2021
गंगा नदी पर ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड विस्तारिकरण के तहत निर्माणाधीन रेल कम रोड ब्रिज। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। जिले की अतिमहत्वपूर्ण परियोजनाओं में गंगा नदी पर बन रहे रेल कम रोड ब्रिज को माना जा रहा है। इसका निर्माण पहले 31 दिसंबर 2019 तक पूरा कर लेने की अवधि निर्धारित की गई थी, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना एवं लाकडाउन के कारण सरकार ने निर्माण पूरा करने का समय दिसंबर 2021 तक बढ़ा दी है। इससे निर्माण इकाई ने काफी राहत महसूस की है। परियोजना के पूरा होते ही पूर्वांचल कई जिलों के साथ ही बिहार से रेलवे का सीधा जुड़ाव हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 14 नवंबर 2016 को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 1766 करोड़ की लागत से 51 किमी लंबे ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड के विस्तारीकरण के तहत परियोजना की आधारशिला रखी। इसके तहत सोनवल एवं गाजीपुर घाट में एक नए रेलवे स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ। सोनवल में बन रहे स्टेशन एवं उससे होकर गुजरने वाली लाइन ताड़ीघाट, मेदिनीपुर से गंगा नदी से गाजीपुर सिटी स्टेशन एवं घाट तक जानी है। बताया गया है कि यह पूरी परियोजना दो चरणों में पूरी की जानी है। पहले चरण में सोनवल से ताड़ीघाट से सिटी स्टेशन एवं घाट तक जिसकी लंबाई करीब 14 किमी है। पहले चरण की परियोजना के लिए सरकार ने करीब 950 करोड़ की धनराशि पहले ही अवमुक्त कर दी है। विस्तारीकरण के तहत करीब 412 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यह 1027.5 मीटर लंबा एवं करीब साढ़े बारह मीटर इसकी चौड़ाई है। चौदह पिलरों पर टिका यह रेल कम रोड ब्रिज डबल डेक का है। प्राकृतिक आपदाओं, कोरोना महामारी के चलते जारी लाकडाउन के कारण इस परियोजना पर व्यापक असर पड़ा। इस पहले चरण के तहत पूरी परियोजना को मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारी लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं वहीं कार्यदायी संस्था एसपी सिंग्ला कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल इसे समय से पूरा करने में पूरे मनोयोग से जुटे हैं। रेल कम रोड ब्रिज अक्तूबर 2021 तक पूरी तरह से तैयार कर लेने को कार्यदायी संस्था आश्वस्त है। पुल के स्टील स्ट्रक्चर का काम आगामी मार्च तक पूरा कर लेने को लेकर संस्था के कर्मचारी जी-जान से जुटे हैं। वाहनों के संचालन के लिए इसके ऊपर डेस्क स्लैब की ढलाई की तैयारी में संस्था जुटी है, इसके तहत शटरिंग का काम भी शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed