फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of jetty stopped due to flood, work will start when water recedes

Ghazipur News: बाढ़ के कारण रुका जेटी का निर्माण, पानी उतरने पर शुरू होगा कार्य

Sat, 09 Aug 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Construction of jetty stopped due to flood, work will start when water recedes
गाजीपुर। नगर के ददरीघाट पर चल रहे सामुदायिक जेटी का निर्माण कार्य गंगा के बाढ़ के कारण रुक गया है। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से अब गंगा का पानी घाटों से नीचे उतरने का इंतजार किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि पानी उतरने के बाद दोबारा निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर के ददरीघाट पर 40 लाख की लागत से जेटी का निर्माण कार्य होने वाला है। अब तक टिकट काउंटर का निर्माण हो चुका है। जेटी, टर्मिनल भवन, विश्रामालाय, शेडिंग का कार्य होना शेष है। बीते 10 दिनों से नगर का ददरीघाट जलमग्न है। इसके कारण जेटी का निर्माण कार्य रुक गया है। अब भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से गंगा के जलस्तर में कमी होने का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही घाट की सीढि़यों से पानी पूरी तरह से उतर जाएगा और गंगा सामान्य जलस्तर पर आ जाएंगी, वैसे ही दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नगर के ददरीघाट पर निर्माणाधीन जेटी शहर के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में नगरवासियों को इसके पूरा होने का बेसब्री से इंतजार है। एक ओर जहां ददरीघाट की सुंदरता में चार चांद लगेगा, तो दूसरी तरफ नगर में व्यापारिक क्रिया-कलाप बढ़ जाएंगे। इससे अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

ये है जेटी-गाजीपुर। जेटी जल पर तैरती हुई एक संरचना है। इसके साथ कई प्रकार की सुविधाओं को मुहैया कराया जाता है। इससे जल यातायात व व्यापार को बढ़ावा मिलता है। सबसे अधिक लाभ दूधियों, मछुआरों व व्यापारियों को मिलता है। साथ ही जेटी को सेल्फी प्वाइंट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जेटी का निर्माण होने से गंगा इस पार व उस पार व्यापार करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के कारण वर्तमान में जेटी का निर्माण रुका है। गंगा का पानी घटते ही दोबारा निर्माण शुरू हो जाएगा। -मोहिनी सिंह, सेफ्टी आफिसर अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed