फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of hundred bed women's hospital started in the center of the city

शहर के बीच सौ बेड के महिला अस्पताल का निर्माण शुरू

Tue, 22 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Construction of hundred bed women's hospital started in the center of the city
गाजीपुर। नववर्ष 2021 शुरू होने से पहले ही शासन ने जिले के लोगों को शहर के मध्य मिश्र बाजार स्थित पुराने जिला अस्पताल की खाली जमीन पर 100 बेड के एक और महिला अस्पताल की सौगात दी है। इसके लिए शासन से स्वीकृत छह करोड़ 54 लाख महिला अस्पताल के भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण इकाई बलिया को दी गई है। यह अस्पताल अक्तूबर 2022 तक बनकर तैयार होगा। महिला अस्पताल तैयार होने के बाद महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सेवा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 100 बेड के महिला अस्पताल का प्रस्ताव वर्ष 2013-14 में ही शासन ने पास कर दिया गया था लेकिन पुराना जिला अस्पताल का संचालन उसी जगह होने से परियोजना अधर में लटकी रही। हालांकि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को बार-बार पत्र लिखकर स्थिति अवगत कराया जाता रहा। वर्ष 2018 में जिला अस्पताल गोराबाजार स्थित नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होने के बाद पुराने भवन को ध्वस्त किया गया। इसके बाद 2019 में सौ बेड के महिला अस्पताल का टेंडर हुआ। इसके लिए शासन ने छह करोड़ 54 लाख रुपये की स्वीकृति दी। एक सप्ताह पहले से कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण इकाई बलिया ने मिश्र बाजार में पुराने जिला अस्पताल की खाली जगह पर सौ बेड के महिला अस्पताल के भवन का निर्माण शुरू करा दिया है। अक्तूबर 2022 तक भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। महिला अस्पताल तैयार होने के बाद महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

0
अत्याधुनिक आपरेशन कक्ष भी बनेगा
गाजीपुर। नगर के मध्य बन रहे 100 बेड के महिला अस्पताल में अत्याधुनिक लेवर और आपरेशन कक्ष का निर्माण होगा। भवन निर्मित होने के बाद यह चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस होगा। अत्याधुनिक जांच मशीनों की भी सुविधा यहां आने वाली महिला मरीजों को मिलेगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लगभग तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
पुराने जिला अस्पताल की भूमि पर 100 बेड का महिला अस्पताल बन रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण इकाई 2022 तक भवन हैंड ओवर कर देगी। - डॉ. जीसी मौर्या, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed