फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of DIOS office started

Ghazipur News: डीआईओएस कार्यालय का निर्माण शुरू

Wed, 29 Jan 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Construction of DIOS office started
जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय का निर्माण शुरू हो गया है। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज स्थित निर्माण स्थल पर कार्यदायी संस्था की ओर से मिट्टी की भराई कर ले-आउट का कार्य किया गया है। अब फाउंडेशन के लिए खुदाई का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यालय वर्तमान में विकास भवन के कुछ कमरों में चल रहा है। जिले में करीब 1000 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों से प्रतिदिन प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी अपने-अपने कार्य के सिलसिले में यहां पहुंचे रहते हैं। जगह कम होने से काम कराने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर कुछ वर्ष पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। इस क्रम में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में कार्यालय भवन के निर्माण के लिए शासन की ओर से कुछ माह पहले दो करोड़ की धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई थी। 3 करोड़ 46 लाख की लागत से 416.15 वर्ग मीटर में इसका निर्माण होगा। भूतल पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं स्टेनो कक्ष के साथ ही सह जिला विद्यालय निरीक्षक एवं स्टेनो कक्ष, चार अधिकारी कक्ष का निर्माण होगा।
विज्ञापन

प्रथम तल पर एक हाल, प्रतीक्षालय, दो स्टोर, रिकार्ड रूम, दो आफिस रूम बनेगा। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अवर अभियंता रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि मिट्टी की भराई कर ले-आउट का काम किया गया है। जल्द ही फाउंडेशन के लिए खुदाई कराई जाएगी। इसे एक वर्ष में तैयार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed