{"_id":"63836f7cd8f0fc59825c31cb","slug":"constable-posted-in-saidpur-kotwali-dies-of-dengue-ghazipur-news-vns6857167153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डेंगू से सैदपुर कोतवाली में तैनात सिपाही ृकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डेंगू से सैदपुर कोतवाली में तैनात सिपाही ृकी मौत
विज्ञापन
मौधा। सैदपुर कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात सुनील कुमार की शनिवार की रात करीब बारह बजे मौत हो गई। वह पिछले तीन दिनों से बुखार और डेंगू से पीड़ित थे। साथी की असामयिक मृत्यु से कोतवाली में शोक की लहर दौड़ गई।
सुनील रायबरेली जिले के गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरेरामदीन गांव के रहने वाले थे। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर उनकी नियुक्ति 25 मई 2019 को हुई थी। वह सैदपुर कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात थे। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। हालत बिगड़ती देख बीते 26 नवंबर को उन्हें सीएचसी सैदपुर में भर्ती कराया गया जहां से ठीक न होने पर चिकित्सकों ने उसी दिन देर शाम को उन्हें दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी रेफर कर दिया था। वहां भी चिकित्सकों के जवाब देने पर उन्हें अर्दली बाजार स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सैदपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों एवं पुलिस द्वारा शव को थाने पर लाया गया जहां रविवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में सैदपुर के कोतवाल शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि आरक्षी की डेंगू से मौत हुई है। वह तीन दिनों से बीमार चल रहे थे।