फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Constable Mahanand's body reached, father cremated him

Ghazipur News: कांस्टेबल महानंद का शव पहुंचा, पिता ने दी मुखाग्नि

Fri, 22 Sep 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Constable Mahanand's body reached, father cremated him
बलुआ घाट स्थित शवदाह स्थल पर हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

तीन दिन पहले देवरिया में शराब तस्करों ने रौंद दिया था एसयूवी से
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव निवासी पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घांटी चौकी पर तैनात महानंद सिंह की मंगलवार की रात मौत हो गई थी। पार्थिव शरीर बुधवार की रात उनके पैतृक आवास पहुंचा। अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को नगर के बलुआ घाट के पास स्थित शवदाह स्थल पर किया गया।
हरबल्लमपुर गांव में आरक्षी का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया और परिजन रोते बिलखते रहे। सुबह नगर स्थित बलुआ घाट के पास शवदाह स्थल पर उन्हें ले जाया गया। जहां मुखाग्नि उनके पिता देव नरायन यादव ने दी। मालूम हो कि हरबल्लमपुर गांव निवासी महानंद की ड्यूटी केरवनिया पुल के पुलिस बैरियर पर लगी थी। वह होमगार्ड शशिभूषण के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात करीब 3. 30 बजे दरोगा अंकित सिंह ड्यूटी चेक करने पुल पर गए थे।
विज्ञापन

उनके लौटने के कुछ देर बाद ही सूचना मिली कि शराब तस्करी की सूचना मिली। इसी बीच भिंगारी बाजार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियों को रोकने का पुलिसकर्मियों ने प्रयास किया। पुलिस को देख एसयूवी सवारों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। भागने के प्रयास में उन्होंने पुलिस बैरियर को ही ठोकर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झटके से टूटा बैरियर आकर महानंद के सिर पर लग गया। वह खून से लहूलुहान हो गए थे। होमगार्ड शशिभूषण ने घटना की सूचना स्थानीय थानेदार डॉ महेन्द्र कुमार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सिपाही महानंद सिंह को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी में भर्ती करया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।

रास्ते में ले जाते समय महानंद सिंह की मौत हो गई थी। शव यात्रा में रामप्रवेश‚ रामनरायन यादव‚ राम सुरेश‚ देवमुनी‚ संजय‚ उदय नरायण‚ मुन्ना‚ श्रीनरायन‚ विजय यादव‚ राम सुरेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed