फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   constable line spot in bribery case

रिश्वत लेने के मामले में सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 29 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
constable line spot in bribery case
मारपीट के एक मामले में हिरासत में लिए गए व्यक्ति से 23 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में स्थानीय थाने पर तैनात सिपाही जयंत सिंह को सीओ ने बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया। भाजपा नेता की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महुरसा गांव में दो पट्टीदारों के बीच बीते जून माह की 17 तारीख को मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में लिया था। एक पक्ष के सचिन सिंह का आरोप था कि कांस्टेबल जयंत सिंह ने उनसे 23 हजार रिश्वत लिया था। सिपाही ने सचिन सिंह को 112 नंबर पर पैसा छीने जाने की झूठी सूचना देने और अन्य तरह की बातों से भयभीत कर मेडिकल और छोड़े जाने के नाम पर 23 हजार रुपये रिश्वत लिया था। इस मामले को लेकर डढ़वल निवासी भाजपा पदाधिकारी ने अपने ऊपर के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए सीओ सैदपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित सिपाही और एसओ रामाश्रय राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई थी। आवश्यक जांचोपरांत सिपाही को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई है। सैदपुर सीओ बलराम ने बताया कि जांच के बाद सिपाही को लाइन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed