यूपी: गोली लगने से सिवान में अचेत मिला सिपाही, इलाज के दौरान मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक सिपाही अचेत अवस्था में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पानी टंकी के पास सिवान में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से घायल एक पुलिस कर्मी अचेत मिला था। इलाज के दौरान मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के सिर में गोली लगी थी। जिसके सिर से खून बह रहा था।
पुलिस के अनुसार, बभनौली गांव निवासी अजय सिंह यादव(25) अमेठी जनपद के गौरीगंज थाने पर तैनात हैं। चचेरी बहन की सगाई पर वह बीते 14 फरवरी को 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। परिजनों ने बताया कि घर के बरामदे में अजय सोया हुआ था। सुबह करीब साढ़े 4 बजे किसी का फोन आया और वह उठकर चल दिया।
इधर जब सुबह छह बजे ग्रामीण सिवान के तरफ गए तो अजय यादव लहूलुहान पड़ा हुआ था। उसके पास मोबाइल एवं पिस्टल भी रखी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया।
जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहां सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गोली लगने से सिपाही घायल की मौत हो गई हो गई। वह अचेत अवस्था में सिवान में मिला था। फिलहाल गोली कैसे लगी इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।