{"_id":"64bac141bc94c82df9036f75","slug":"constable-health-suddenly-deteriorated-while-watching-kabaddi-match-died-in-district-hospital-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: कबड्डी मैच देखते समय अचानक बिगड़ी सिपाही की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: कबड्डी मैच देखते समय अचानक बिगड़ी सिपाही की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस
Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
सार
गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विपिन पटेल (33) की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
गाजीपुर जिला अस्पताल पहुंचे एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विपिन पटेल (33) की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के कदवा निवासी विपिन पटेल आरक्षी के पद पर गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में देर शाम कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन था। विपिन पटेल भी अपने साथियों के साथ मैच देख रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर आननफानन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे; मामले की सुनवाई महज 67 दिन में पूरी, फैसले को हिंदू पक्ष क्यों बता रहा बड़ी जीत?
विज्ञापन
गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। बताया कि रात करीब 8 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने आरक्षी विपिन पटेल को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विपिन पटेल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। यह घटना बहुत दुखद है।