फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Consolidation process may start soon in Bhagirathpur village

Ghazipur News: भगीरथपुर गांव में जल्द शुरू हो सकती है चकबंदी की प्रक्रिया

Tue, 08 Aug 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Consolidation process may start soon in Bhagirathpur village
रेवतीपुर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में सुहवल थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव की चकबंदी की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। इसके बाद लोगों को शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ मिलने के साथ ही गांव का चहुंमुखी विकास हो सकेगा। इसके लिए मंगलवार को सहायक चकबंदी अधिकारी अरुण कुमार अपने अन्य लोगों के साथ गांव स्थित पंचायत भवन पर पहुंचे।
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी ने मौजूद ग्रामीणों से लिखित एवं हाथ उठवाकर उनकी सहमति ली। साथ ही ग्राम पंचायत से जरूरी अभिलेख लिये। इस दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि शासन से चकबंदी की प्रक्रिया मंजूर होने के बाद अगर उसमें समुचित सहयोग मिला तो इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि चकबंदी होने से बिखरे हुए खेत एक जगह हो जाते हैं, खेत का आकार अधिक हो जाने से फसल लागत कम हो जाती है। खेत छोटे होने पर मेड़ में काफी भूमि बर्बाद हो जाती है, कहा कि खेत का रकबा बड़ा होने से आधुनिक खेती करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एक जगह पर खेत होने से देखभाल सही तरीके से हो जाता है। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी राकेश कुमार सिंह ,सत्य प्रकाश यादव, सोबिन सिंह, रामशीष राम, कृष्णानंद शर्मा ,लल्लन यादव, सदानंद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed