फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Consolidation officer arrested while taking bribe of 15 thousand rupees in ghazipur

Ghazipur News: 15 हजार रुपये घूस लेते चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई

Mon, 30 Sep 2024 02:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Sep 2024 02:01 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में चकबंदी अधिकारी को 15 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया है। चकबंदी के दौरान सीमांकन के लिए उसने रुपयों की मांग की थी। इसकी शिकायत पर विजिलेंस विभाग की टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।   

विज्ञापन
Consolidation officer arrested while taking bribe of 15 thousand rupees in ghazipur
घूस लेते चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में विजिलेंस विभाग की टीम ने चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम आगे की कार्रवाई के लिए चकबंदी वाराणसी लेकर चली गई है। 

विज्ञापन


यह है मामला
शिकायतकर्ता विनीत कुमार राय 22 सितंबर को एक प्रार्थना पत्र ग्राम सभा मौधियां में चकबंदी के दौरान सीमांकन के लिए दिया था। चकबंदी अधिकारी (राजपत्रित) गजाधर सिंह ने सीमांकन करने के लिए शिकायत कर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, जिसकी शिकायत विनीत ने पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी के कार्यालय में की। 
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग की टीम ने शिकायत की गोपनीय जांच की तो आरोप सही मिला। इसपर टीम चकबंदी अधिकारी के शास्त्री नगर स्थित किराये के मकान पर पहुंची। जहां 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए वाराणसी लेकर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही कराई जाती है। यदि किसी लोक सेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित/अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही हो तो रिश्वत विरोधी हेल्प लाइन नंबर- 9454401866 पर शिकायत की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed