फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Connect everyone with the ideology of Congress: Devesh Mishra

सभी को कांग्रेस की विचार धारा से जोडे़ं : देवेश मिश्र

Sun, 31 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Connect everyone with the ideology of Congress: Devesh Mishra
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कैंप कार्यालय रजदेपुर में संगठनात्मक चुनाव को लेकर रविवार को जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में बैठक किया। इसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति बनाने एवं बूथ स्तर से लेकर जिला संगठन के चुनावों के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के डीआरओ देवेश मिश्र ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे सभी वर्गों के लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोडे़ं। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि हर सक्रिय कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाएं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है। लोग कांग्रेस के सुशासन को याद कर रहे हैं। कार्यकर्ता सक्रियता से काम करते हुए लोगों को अपने साथ जोड़ें क्योंकि भविष्य में कांग्रेस की ही सरकार बनने वाली है। बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने मजबूत संगठन के लिए हर वर्ग के प्रतिनिधित्व की बात कही और संगठन चुनाव में छोटे कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता हजम नहीं हो रही। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए कर रही है, देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर बढ़ते अपराध के साथ दैनिक उपयोग की चीजों पर टैक्स लगाकर वसूली कर रही है। इस मौके पर जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व विधायक एवं एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. मार्कंडेय सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार सिंह, यहिया खां, चंद्रिका सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, उषा चतुर्वेदी, माधव कृष्ण, आशुतोष गुप्ता, ओम प्रकाश पांडे, आदिल अख्तर, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय, अनुराग पांडे, सदानंद गुप्ता, राघवेंद्र कुमार, विपुल विनायक मिश्रा, दिवांशु पांडे, वर्चस्व पांडे, महेश राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed