फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congressmen lodged protest in Gandhian way

Ghazipur News: कांग्रेसियों ने गांधीवादी तरीके से दर्ज कराया विरोध

Thu, 18 Jan 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congressmen lodged protest in Gandhian way
जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को नगर स्थित आमघाट पार्क में गांधी प्रतिमा के पास बैठकर कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि अयोध्या में पार्टी प्रतिनिधिमंडल संग दुर्व्यवहार और पार्टी ध्वज का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि गत दिनों अयोध्या में मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सरयू स्नान के उपरांत रामलला के दर्शन के लिए गए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के आगे कांग्रेस के तिरंगा ध्वज को लेकर चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भगवान राम के उपासकों संग अराजक तत्वों ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तिरंगे ध्वज का अपमान किया, जिसकी शिकायत वहां प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा उसी दिन ही संबंधित थाने में की गई थी किंतु आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर बटुक नारायण मिश्र, अजय सिंह, डा. जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed