फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congressmen arrested for taking out procession in support of farmer movement

किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Congressmen arrested for taking out procession in support of farmer movement
मुहम्मदाबाद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुहम्मदाबाद के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकालने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर विफल कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पार्टी के स्थापना दिवस के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं पीसीसी सदस्य आनंद राय सांकृत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद पार्क में एकत्र हुए। पार्टी के संविधान के प्रति शपथ ग्रहण करने के बाद किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकालकर भ्रमण के लिए जा रहे थे। शहीद पार्क गेट पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया जिससे नाराज होकर नारेबाजी करते हुए वह वहीं धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा की केंद्र की सरकार पूरी तरह किसान, नौजवान एवं मजदूर विरोधी हो गई है। पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed