{"_id":"64fa1928228f579088090cd4","slug":"congress-workers-took-out-a-march-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-3222-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
भारत जोड़ो पदयात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर किया आयोजन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष सुनील राम के अगुवाई में शहर के गांधीपार्क आमघाट से पदयात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क में समाप्त हुई। वहां भारत जोड़ो संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर हमें यात्रा के उद्देश्यों का संकल्प लेते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्ष गांठ पर हमें यात्रा के उद्देश्यों को ध्यान रखते हुए उस पर अमल भी करना चाहिए।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है। इस उद्देश्य को हमें ध्यान में रखते हुए कार्य करना है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मारकंडे सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, बटुक नारायण मिश्र, अजय सिंह, पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, राम नगीना पांडेय उपस्थित रहे।