फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress workers should remain united at booth level

Ghazipur News: बूथ स्तर पर एकजुट रहें कांग्रेस कार्यकर्ता

Fri, 19 Jan 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Congress workers should remain united at booth level
गाजीपुर। जिला कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को रामलीला लंका मैदान में संवाद कार्यशाला आयोजित हुई। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ एवं यूपी के सह प्रभारी राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह और यूपी के प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आप गांव गांव और प्रत्येक व्यक्ति से मिलें और कांग्रेस की नीतियों से जोड़ें। पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। नेता राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय यात्रा पर निकले हैं जिससे कार्यकर्ता जोश में है और कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश में अराजकता और महंगाई चरम पर है, महिला उत्पीड़न और बेरोजगारी पर कोई बात नहीं हो रही है। जिले के प्रभारी देवेंद्र सिंह एवं फसाहत हुसैन ने संयुक्त रूप से कहा कि सांसद राहुल गांधी सामाजिक न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुनील राम और सदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कांग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनता से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पशुपतिनाथ राय, रविकांत राय, डा. मार्कंडेय सिंह, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed